- Hindi News
- Local
- Bihar
- Today Gupteshwar Pandey Will Join JDU, Ashok Chaudhary Becomes Executive Chairman
पटना14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रविवार को गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। साथ में विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी और ललन सिंह।
- गुप्तेश्वर पांडेय को नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलाई और पार्टी का साफा पहनाया
- शनिवार को ही पार्टी ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन काशी के पंडित ने आज का मुहूर्त शुभ बताया था
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जदयू में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और साफा पहनाया। गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जदयू ऑफिस गए थे। उस समय कयास लगे थे कि वह जदयू में शामिल होने जा रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदस्यता दिलाएंगे। लेकिन, गुप्तेश्वर पांडेय ने बाहर निकलकर कहा था कि मैं सिर्फ मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आया था कि उन्होंने मुझे डीजीपी के तौर पर काम करने की आजादी दी।
शनिवार को काशी के एक पंडितजी ने शनिवार के समय को शुभ नहीं बताया था। पंडितजी ने सदस्यता ग्रहण करने का शुभ समय रविवार को साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच का बताया था। इसी दौरान गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
पांडेय ने चुनाव लड़ने की इच्छा के साथ डीजीपी पद से वीआरएस लिया था और उन्होंने कहा था कि दो दिन के बाद इसकी घोषणा करेंगे कि वो किस पार्टी में जाएंगे। आज पार्टी में शामिल होने के साथ ही यह लगभग साफ हो गया कि गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर या बक्सर के आसपास की किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

गुप्तेश्वर पांडेय को सदस्यता की पर्ची देते नीतीश कुमार।
अशोक चौधरी बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य को देखते हुए अशोक चौधरी को जदयू का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भरोसा किया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। एनडीए को चुनाव में 200 से अधिक सीटें जिताना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Source link