[ad_1]
- Hindi News
- National
- Parliament Monsoon Session News In Pictures [Updates]; Om Birla, Narendra Modi, Rajnath Singh, BJP Ravi Kishan, Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लोकसभा में सोमवार को मेनका गांधी समेत अन्य सांसदों ने ‘अटैंडेंस रजिस्टर ऐप’ के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कोरोना के दौर में संसद सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन में ऐसी कई चीजें देखने को मिलीं, जो पहली बार हुईं। सांसदों ने मोबाइल ऐप से अटेंडेंस लगाई। सांसद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परिसर में बात करते दिखे। पहली ऐसा हुआ कि लोकसभा में सदस्यों को बैठकर अपनी बात रखने को कहा गया। देखिए संसद की ऐसी ही तस्वीरें…

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सांसद मास्क पहने दिखे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्लव्स भी पहने थे।

यह फोटो कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल नहीं कराने का मुद्दा उठाया।

यह फोटो भाजपा सांसद रवि किशन की है। सदन में सभी सांसदों के सामने एक प्लास्टिक शील्ड लगाई गई है। उन्हें बैठकर ही बोलने के लिए कहा गया।

संसद के कर्मचारी भी फेस शील्ड पहने थे।

यह फोटो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह की है। दोनों ने दूरी बनाकर बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:30 बजे संसद पहुंचे। इस दौरान वे मास्क पहने थे। उन्होंने मीडिया से भी बात की।
0
Source link