एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बाहुबली प्रभास अब बॉलीवुड का भी चेहरा बन चुके हैं। प्रभास की कामयाबी के बाद कई अन्य साउथ के सितारे भी जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं वो सितारे और उनकी फिल्में कौन सी हैं-
रश्मिका मंदाना

इन दिनों पुष्पा द राइज फिल्म के लिए सुर्खियों में बनी हुईं रश्मिका मंदाना के बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी हो चुकी है। रश्मिका जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म को 13 मई 2022 में रिलीज करने के लिए शेड्यूल किया गया है।
राशि खन्ना

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना फिल्म योद्धा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के अलावा राशि ओटीटी डेब्यू भी करने वाली हैं। फिल्म को 11 नवम्बर 2022 तक रिलीज किए जाने की तैयारी है।
सई श्रीनिवास

तेलुगू एक्टर सई श्रीनिवास जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। उन्हें एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी सुपरहिट छत्रपति के हिंदी रीमेक में साइन किया गया है। असल फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे, जिसे अब वीवी विनायक तैयार कर रहे हैं।
नागा चैतन्य

साउथ के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। आमिर ने खुद नागा चैतन्य को कॉल करके फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म को 14 अप्रैल को रिलीज किए जाने के लिए शेड्यूल किया है, हालांकि बढ़ते कोविड के मामलों के देखते हुए इसके दोबारा पोस्टपोन होने के चांस हैं।
विजय देवरकोंडा

अर्जुन रेड्डी, गीता गोविंदा और डियर कॉमरेड जैसी ब्लॉकबस्टर हिट साउथ फिल्मों में नजर आ चुके विजय देवरकोंडा जल्द ही लाइगर से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म को अगस्त 2022 में रिलीज किया जाएगा।
सामंथा रुथप्रभु

द फैमिली मैन वेब सीरीज के बाद सामंथा रुथप्रभु जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही तापसी पन्नू के साथ महिलाओं पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी।
Source link