शिमला6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- हिमाचल के पहले हेलीपोर्ट का 90%काम पूरा, पर्यटन विभाग ने डीजीसीए को लिखा लेटर
(पूनम भारद्वाज) हिमाचल प्रदेश का पहला हेलीपोर्ट शिमला के संजौली में बन रहा है। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सिर्फ हेलीपोर्ट के डेस्क स्लैब का काम रहा गया है। अक्टूबर मध्य तक सिविल वर्क को पूरा कर दिया जाएगा।
निर्माण कार्य पूरा होने के नजदीक है इसलिए पर्यटन विभाग ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को लेटर लिखकर अक्टूबर अंत तक टेस्ट लैंडिंग की मांग की है। ताकि उसके बाद जल्द से जल्द इसे ऑपरेशनल किया जा सके। पर्यटन विभाग ने हेलीपोर्ट से दिसंबर में पहली लैंडिंग करवाने का लक्ष्य रखा है। नए साल पर पर्यटक चंडीगढ़ या अन्य जगहाें से हेलीकॉप्टर में शिमला आ सकेंगे।
अभी उन्हें शिमला से 21 किमी दूर जुब्बड़हट्टी एयरपाेर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ रही है। वहीं पर्यटन विभाग के निदेशक युनूस ने मंगलवार को यहां कहा कि हेलीपाेर्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। डेस्क स्लैब का काम शेष रह गया है। समय का सदुपयाेग करते हुए विभाग ने साथ ही साथ डीजीसीए से यहां पर हेलीकाॅप्टर की ट्रायल लैंडिंग की अनुमति मांगी है। राज्य सरकार ने पहले सितंबर में हेलीपोर्ट को चालू करने की समय सीमा तय की थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभाग के अधिकारियाें काे तय समय सीमा में इसका सिविल वर्क पूरा करने काे कहा था। लेकिन काेराेना और माॅनूसन के चलते हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य में दाे महीने की देरी हाे गई।
0
Source link